MPBSE Class 5, 8 Exams Date Sheet 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की डेटशीट (MPBSE Class 5 And 8 Exam 2022 Date Sheet) जारी कर दी है. एमपीबीएसई की ओर से जारी की गई डेटशीट के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल, 2022 को शुरू होने वाली है. ऐसे में जो भी छात्र इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा देने वाले हैं, वो एग्जाम देने की तैयारी तेजी से शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें- MP Board Exams 2022: एमपी की 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
एमपीबीएसई कक्षा 5 की परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू होंगी जो कि 8 अप्रैल तक चलने वाली हैं. वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा को 1 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है. जारी डेटशीट के मुताबिक ये परीक्षाएं ऑफ़लाइन मोड में होंगी. इनका आयोजन सुबह 9 से 11:30 बजे तक किया जाएगा.
एमपीबीएसई कक्षा 5वीं की डेटशीट 2022 (MPBSE Class 5 Exam 2022 Date Sheet)
1 अप्रैल - पहली भाषा
4 अप्रैल - हिंदी (अंग्रेजी/उर्दू/मराठी माध्यम के छात्रों के लिए)
5 अप्रैल - दूसरी भाषा- अंग्रेजी/अन्य
6 अप्रैल - गणित/संगीत (दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
7 अप्रैल - अतिरिक्त विषय, सामान्य उर्दू/मराठी, आदि।
8 अप्रैल - पर्यावरण अध्ययन
एमपीबीएसई कक्षा 8वीं की डेटशीट 2022 (MPBSE Class 8 Exam 2022 Date Sheet)
1 अप्रैल - पहली भाषा
4 अप्रैल - हिंदी (अंग्रेजी/उर्दू/मराठी माध्यम के छात्रों के लिए)
5 अप्रैल - विज्ञान
6 अप्रैल - गणित / संगीत (दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
7 अप्रैल - तीसरी भाषा
8 अप्रैल - सामाजिक विज्ञान
9 अप्रैल - दूसरी भाषा- अंग्रेजी/अन्य
बता दें कि अगली कक्षा में पदोन्नत होने के लिए ये परीक्षा पास करना बेहद ही जरूरी है. अगर कोई छात्र कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा को पास नहीं करता है तो उसे अगली कक्षा में नहीं भेजा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं