MP Board Exams 2022: मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का आयोजन तय शेड्यूल के अनुसार ही किया जाएगा. एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2022 को किया जाना है. शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षाओं का निर्धारित तिथि पर होना तय है, ऐसे में इस साल बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने अपने ट्विटर अकाउंट से स्कूल शिक्षा मंत्री का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में शिक्षा मंत्री ने कहा कि, ‘राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी. सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से तथा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी-स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री.'
प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री @Indersinghsjp pic.twitter.com/upWgCux7ST
— School Education Department, MP (@schooledump) February 1, 2022
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
राज्य सरकार ने हाल ही में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है. एमपी बोर्ड परीक्षा मार्किंग स्कीम के अनुसार, एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 छात्रों का मूल्यांकन थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों के लिए किया जाएगा.
ये भी पढ़ें ः MP Board Date Sheet 2022: बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें किस दिन है कौन सा पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं