Bihar BEd CET 2025 Entrance Exam: बिहार BEd और एजुकेशनिस्ट कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा (सीईटी-बीएड) की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब ये परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी. पहले ये परीक्षा 24 मई को होनी थी, लेकिन किसी कारण स्टेट नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. 25 मई को यूपीएससी की परीक्षा को देखते हुए बिहार सीईटी-बीएड को बदला गया है. आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी लास्ट डेट 27 अप्रैल 2025 है. लेट फाइन के साथ 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन सुधारने का मिलेगा मौका
उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने का मौका तीन से 6 मई तक दिया जाएगा. 18 मई को एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे इसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए पिछले साल राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में कुल 341 कॉलेजों की 37 हजार 300 सीटों पर नामांकन लिया गया था. इस साल सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इन जगहों पर होगी परीक्षा
ये परीक्षा बिहार के पटना विश्वविद्यालय, बीएनएमयू मधेपुरा, एलएनएमयू दरभंगा, एमएमएच विवि पटना, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, मुंगेर विवि मुंगेर, पाटलिपुत्र विवि पटना, पूर्णिया विवि पूर्णिया, टीएमबी विवि भागलपुर, वीकेएसयू आरा, में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Exim Bank Recruitment 2025: एक्जिम बैंक में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं