विज्ञापन

Lekhpal Bharti: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं लेखपाल, जानें हर डिटेल, शुरू करें तैयारी

लेखपाल की नौकरी, सरकारी नौकरी होती है. इस नौकरी में गांव और जमीन से जुड़े कामों की जिम्मेदारी दी जाती है. इस नौकरी के लिए आमतौर पर शैक्षणिक योग्‍यता कक्षा 12वीं मांगी जाती है.

Lekhpal Bharti: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं लेखपाल, जानें हर डिटेल, शुरू करें तैयारी

Lekhpal Bharti: लेखपाल की नौकरी, सरकारी नौकरी होती है. इस नौकरी में गांव और जमीन से जुड़े कामों की जिम्मेदारी दी जाती है. इस नौकरी के लिए आमतौर पर शैक्षणिक योग्‍यता कक्षा 12वीं मांगी जाती है. उत्‍तर प्रदेश में लेखपाल की नौकरी के लिए हर बार लाखों युवा आवेदन करते हैं. अगर समय से इस नौकरी की तैयारी शुरू कर दी जाए तो सरकारी कर्मचारी बनने का सपना पूरा हो सकता है. 

लेखपाल क्या करता है 
लेखपाल का काम होता है गांव के राजस्व से जुड़े काम संभालता. वह जमीन से जुड़े मामलों की जानकारी रखता है,  जमीन का रिकॉर्ड रखता है, फसल की रिपोर्ट तैयार करता है, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाता है आदि कई काम करता है. गांव में जमीन से जुड़े लगभग सभी सरकारी काम लेखपाल के जरिए ही होते हैं.

लेखपाल बनने की योग्यता 
लेखपाल बनने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष होना जरूरी होता है. उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलती है. उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी होता है. कई बार कंप्‍यूटर का कोर्स किए होने की योग्‍यता भी मांगी जाती है. 

सरकारी नौकरी चाहिए? 12वीं के बाद इन परीक्षाओं की शुरू कर दें तैयारी

कैसे बनते हैं लेखपाल 
उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करती है. पहले PET यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा होती है. इसे पास करने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा होती है. इस परीक्षा में पास होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. फिर चयन हो जाता है. वेतन करीब 21,700 रुपये से शुरू होता है.

कैसे करें तैयारी 
12वीं के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही इसमें भी सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित आदि के सवाल पूछे जाते हैं. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें. पिछले सालों के प्रश्न पत्र देखें और इन्‍हें हल करके पेपर की प्रैक्टिस करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lekhpal, Lekhpal Naukri, Lekhpal Naukri Notification, Lekhpal Naukri Prepration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com