Jharkhand Board Exams : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अगले महीने की 24 तारीख से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं आयोजित करेगा. काउंसिल के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. इस साल करीब 8 लाख छात्र झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सचिव महीप कुमार सिंह ने कहा, 'हम सभी 24 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए तैयार हैं. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. हालांकि, परीक्षा स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने सहित सभी कोविड दिशा-निर्देश होंगे."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
काउंसिल ने बुधवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी की है. कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होगी, जबकि 12वीं यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 अप्रैल को समाप्त होगी. महीप कुमार सिंह ने कहा, "दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होगी."
बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. जेएसी के अधिकारियों ने कहा कि कक्षा 10वीं की परीक्षा फर्स्ट शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा सेकेंड शिफ्ट में होगी. 2020 के बाद झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में हो रही हैं.
पिछले साल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण राज्य में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा था. पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 7.5 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही कक्षा 9वीं और 11वीं के रिजल्ट के आधार पर उच्च कक्षाओं के लिए प्रमोट कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें ः MP Board 5, 8 Class Date Sheet 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं, 8वीं परीक्षा का टाइम टेबल, देखें पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं