विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

JEE Main Admit card 2018: जेईई मेन के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एक बार इस पर ध्यान से नजर दौड़ा लें. क्योंकि इसमें गलती की संभावना भी रहती है.

Also Read in
JEE Main Admit card 2018: जेईई मेन के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
8 अप्रैल, 2018 को परीक्षा आयोजित की जाएगी
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE main) मेन 2018 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. इसके लिए जेईई की तरफ से सभी वर्किंड डेज पर एक हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से शाम को 5.30 बजे तक खोला जाएगा. इस हेल्पलाइन के सभी फोन नंबर वेबसाइट पर दिए गए हैं. 

8 अप्रैल को होगी परीक्षा
जेईई मेन के लिए 8 अप्रैल, 2018 को परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल, 2018 को होगी.  जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले लगभग 2.24 लाख उम्मीदवारों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस देने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक या फिर टॉप 20 परसेंटाइल में शामिल होना जरूरी है.
 
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले जेईई मेन 2018 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं

वेबसाइट पर जाने के बाद यहां दिए गए 'Download Admit Card of JEE( Main)-2018' वाले लिंक पर क्लिक करें.

अब यहां पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन के विकल्प आएंगे, उन्हें भरें.

अपनी सारी डीटेल भरकर लॉग इन पर क्लिक करें.

लॉग इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होने लगेगा. इसे आप यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रख सकते हैं. 

एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एक बार इस पर ध्यान से नजर दौड़ा लें. क्योंकि इसमें गलती की संभावना भी रहती है. इसीलिए सबसे पहले अपना पूरा नाम देखें, इसके बाद पेपर का नाम, डेट ऑफ बर्थ, सेंटर का नाम, शहर जैसी जानकारियों को भी देखें. अगर एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती है तो वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता ले सकते हैं. 
 
करियर की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jee Main 2018 Admit Card, JEE Main
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com