इस 15 अगस्त (15 August) को देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा. 15 अगस्त के दिन ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्व रखता है. इस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. 15 अगस्त को स्कूलों से लेकर दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है. इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है. भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं. स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है. अगर आपको स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देना है तो आप इस तरह का भाषण दे सकते हैं:
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Independence Day Speech)
मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं/देती हूं. मुझे 73वें स्वतंत्रता दिवस पर बोलने का मौका मिला है इसमें मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आज से ठीक 73 वर्ष पूर्व, हमे आजादी मिली थी. देश की आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है और इसका वर्णन कुछ मिनटों में नहीं किया जा सकता है. हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है. स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता. स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के कारण ही आज हम आजाद हैं. स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि यह इस देश की शक्ति को भी दिखाता है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ी और उसके बाद जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली. तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं. आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है. देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त, और कई दूसरे क्षेत्रों में विकास कर रहा है जोकि बिना आजादी के संभव नहीं था. परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत है. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत सक्रिय रुप से भागीदार है. आज भारत का गौरव विश्व में और भी ऊंचा हो गया है. भारत में उद्योग बढ़ रहा है और दुनिया भर की कंपनी यहां निवेश कर रही हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने नई उचाइयों को छुआ हैं.
भारत के छात्र विश्वभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. देश के वैज्ञानिकों की महनत के चलते आज हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. चंद्रयान 2 इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. ऐसे में देश के हर नागरिक को देश की प्रगति को ध्यान में रखकर काम करते रहना चाहिए. क्योंकि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां भारत को अभी मजबूत होने की जरूरत है. आज हमारे देश की सरकार के पास रोजगार पैदा करने की चुनौती है. ऐसे में हमें एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए काम करना चाहिए. मैं आपको अपने भाषण को सुनने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और इसी के साथ एक शायरी पढ़कर मैं अपनी वाणी को विराम देना चाहता हूं/चाहती हूं.
तन हमारा मिसाल है मोहब्बत की,
तोड़ता है दीवारें नफरत की,
ये मेरी खुश नसीबी है जो मिली जिन्दगी इस चमन में…
और भुला न सके कोई भी इसकी खूशबु सातों जनम में…
जय हिन्द! वन्दे मातरम!
अन्य खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में फहराएगा तिरंगा, दिल्ली से मंगवाए 50 हजार झंडे
मेलबर्न में तिरंगा फहराकर भावुक हुए करण जौहर, बोले- भारत केवल देश नहीं, बल्कि...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं