HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिवाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने HTET 2026 के लिए नई डेट और शिफ्ट टाइमिंग जारी की है. पहले यह परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था.
कब होगी HTET 2026 परीक्षा
अब HTET 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) जारी की गई है, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं.
HTET 2026 परीक्षा शेड्यूल
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाती है-
लेवल-1 (PRT) प्राथमिक शिक्षक
लेवल-2 (TGT) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
लेवल-3 (PGT) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
किन इंजीनियरिंग कोर्सेज को करने के बाद मिल रहा है सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज?
इस साल परीक्षा का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है
PGT (Level-III) 4 जुलाई 2026 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
TGT (Level-II) 5 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
PRT (Level-I) 5 जुलाई 2026 दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षा के लिए ये हैं जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
- एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.
- परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
- किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.
ऐसे करें लास्ट मिनट तैयारी
HTET की तैयारी के लिए NCERT की किताबें बेहद उपयोगी मानी जाती हैं. विशेष रूप से बाल विकास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित के लिए NCERT का अध्ययन जरूरी है. कई प्रश्न सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से NCERT की किताबों से बनाए जाते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें.
इसके अलावा CDP एक महत्वपूर्ण विषय है. इसमें सीखने के सिद्धांत, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा के सिद्धांत और शिक्षण विधियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं