विज्ञापन

हरियाणा TET रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, bseh.org.in पर ऐसे करें चेक

HTET Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट और आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

हरियाणा TET रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, bseh.org.in पर ऐसे करें चेक
हरियाणा टीईटी रिजल्ट

हरियाणा TET परीक्षा की के रिजल्ट और आंसर की का इंतजार खत्म हो चुका है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 'हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा' (HTET) की फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  आइए जानते हैं कि रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस क्या है. 

रिजल्ट और फाइनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर HTET Final Answer Key या HTET Result वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने परीक्षा स्तर (Level 1 - PRT, Level 2 - TGT या Level 3 - PGT) का चयन करें.
  • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपकी फाइनल आंसर की PDF या रिजल्ट आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें

अब नहीं दर्ज होगी कोई आपत्ति

फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद अब किसी भी तरह की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. इससे पहले प्रोविजनल आंसर की के दौरान आपत्तियां मांगी गई थीं और अब फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है, जिसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा. इससे पहले हजारों उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी, जिसके बाद गलत सवालों के बदले ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें. 

कब हुई थी परीक्षा?

हरियाणा टीईटी परीक्षा 5 और 6 जुलाई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई सवाल ऐसे थे, जिनका मतलब ही समझ नहीं आ रहा था. इसके बाद तमाम आपत्तियों की जांच की गई और गलत या फिर कंफ्यूज करने वाले सवालों को हटा दिया गया. 

ये भी पढ़ें - UPTET 2026 Result कभी भी हो सकता है जारी, लिंक एक्टिव होते ही तुरंत करें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HTET Result Download, HTET Result, Htet Final Answer Key Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com