विज्ञापन

HTET 2026 Admit Card: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 4 और 5 जुलाई को है एग्जाम

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. 4 और 5 जुलाई को ये एग्जाम होने वाला है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार bseh.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

HTET 2026 Admit Card: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 4 और 5 जुलाई को है एग्जाम
बीएसईएच ने हाल ही में एचटेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी.

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार HTET 2026 एग्जाम देने जा रहे हैं, वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर HTET 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. बता दें कि ये एग्जाम 4 जुलाई और 5 जुलाई 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा.

HTET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. HTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर मौजूद HTET एडमिट कार्ड 2026 लिखा हुआ दिखेगा. इसपर लिंक पर क्लिक करें.
  3. जरूरी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  4. जानकारी सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  5. हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सारी जानकारी सही से पढ़ लें. किसी भी तरह की गलती होने पर बोर्ड से संपर्क करें और एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में सुधार करवा लें. याद रखें कि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंट्रर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड पर दिए दिशा-निर्देशों का अच्छा से पालन करें.

इन बातों का रखें ध्यान

  1. उम्मीदवारों को एग्जाम वाले दिन प्रवेश-पत्र का Colour Printout अपने साथ लेकर जाना है.
  2. एडमिट पर जो फोटो होगी वही फोटो साथ लेकर भी जानी होगी. 
  3. एग्जाम शुरू होने से 2 घण्टे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. 
  4. परीक्षा केन्द्र के अन्दर अंगूठी, बालिया, चेन, हार, लटकन, ब्रोच, मोबाईल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पर्स, लॉग टेबल, हैल्थ बैंड,इलेक्ट्रोनिक्स गैजेटस, प्लास्टिक पाउच, लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी.
  5. महिला अभ्यर्थी को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी.

एचटीईटी 2026 परीक्षा पीआरटी (कक्षा 1 से 5), टीजीटी (कक्षा 6 से 8) और पीजीटी (कक्षा 9 से 12) टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है.

ये भी पढ़ें- UPTET 2026 Live Update: यूपी टीईटी एग्जाम आज, कड़ी सुरक्षा के बीच 2O लाख उम्मीदवार देंगे एग्जाम, देखें हर अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HTET 2026 Admit Card, Htet Admit Card, Htet Admit Card Download, Htet 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com