विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

हरियाणा के हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं. खट्टर ने कहा कि राज्य को और अधिक चिकित्सकों की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ सेवाएं पहुंचाई जा सकें, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में.

हरियाणा के हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी के चलते हर साल 2000 चिकित्सकों को तैयार करने के लिए सरकार ने राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. हरियाणा में कुल 22 जिले हैं. खट्टर ने कहा कि राज्य को और अधिक चिकित्सकों की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ सेवाएं पहुंचाई जा सकें, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में.

उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को कभी कभार घंटों तक काम करना पड़ता है, जो तनावपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार लगातार चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए काम कर रही है और इस लक्ष्य को केवल नए मेडिकल कॉलेज खोलकर ही पूरा किया जा सकता है.
 उन्होंने कहा कि एक मेडिकल स्वास्थ्य बीमा योजना को भी अंतिम रूप दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी गरीब को अस्पताल में इलाज कराते वक्त किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medical College, Manohar Lal Khattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com