विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2021

दिल्ली में फिर कब बजेगी स्कूलों की घंटी, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग शुक्रवार तक लेगा फैसला

Delhi School Reopen: दिल्ली और NCR के स्कूलों को फिर से खोलने की इजाजत देने का फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा शुक्रवार को लिया जाएगा.

दिल्ली में फिर कब बजेगी स्कूलों की घंटी, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग शुक्रवार तक लेगा फैसला
दिल्ली के स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला जल्द, वायु प्रदूषण के कारण किए गए थे बंद
नई दिल्ली:

Delhi School Reopen: वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली और NCR के स्कूल काफी समय से बंद हैं. वहीं स्कूलों को फिर से खोले जाने पर 17 दिसंबर को फैसला लिया जाएगा. दरअसल दिल्ली और NCR के स्कूलों (Delhi School Reopen) को फिर से खोलने की इजाजत देने का फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा शुक्रवार को लिया जाएगा. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कोर्ट को सूचित किया है कि उसने दूध और डेयरी इकाइयों को फिर से 24 घंटे शुरू करने की अनुमति दी है. लेकिन दिल्ली और NCR के स्कूलों को फिर से शुरू करने पर 17 दिसंबर को फैसला लिया जाएगा.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 17 दिसंबर को या उससे पहले स्कूलों को फिर से खोलने और निर्माण कार्य प्रतिबंध हटाने पर फैसला होगा. बता दें कि राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली और NCR के स्कूलों कई हफ्तों से बंद हैं.

वहीं कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के स्कूलों को खोलने से जुड़े सवाल पर राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सर्दियों की छुट्टी के बाद ही स्कूल खोलने पर फैसला किया जाएगा. सीएम ने कहा था कि एयर क्वालिटी कमीशन से हम बातचीत करेंगे. अभी तो विंटर वेकेशन भी आ रही हैं, मुझे लगता है कि उसके बाद ही कुछ फैसला होगा.' हालाकिं अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि  17 दिसंबर को या उससे पहले स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi School Reopen, Delhi School Reopening Latest News, Delhi School Reopening News Today, Air Quality Management Commission, NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com