CBSE Term 1 Result 2021: उम्मीद थी कि 16 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षा परिणामों की घोषणा कर देगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बोर्ड की प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि भी कर दी. प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि टर्म 1 का रिजल्ट बुधवार को जारी नहीं किया जाएगा. बस इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड की टर्म 1 परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट का इंतजार फिर से शुरू हो गया. हालांकि बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की बात कही जा रही है. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा वे दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे उमंग ऐप और डिजिलॉकर से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
सीबीएसई टर्म 1 का रिजल्ट इन वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा. सीबीएसई रिजल्ट को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर का इस्तेमाल करना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीबीएसई पहले ही कह चुका है कि टर्म 1 की परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा. कक्षा 10वीं और 12वीं के फाइनल रिजल्ट में टर्म 1 के रिजल्ट का 50 फीसदी वेटेज मिलेगा. स्कूलों द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले विभिन्न विषयों में आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी टर्म 1 अंक में शामिल किए जाएंगे. बोर्ड ने कहा है कि इस बार अनुपस्थित लोगों को कोई औसत अंक नहीं दिया जाएगा और छात्रों को फाइनल मार्कशीट और परिणाम टर्म 2 की परीक्षा के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे.
सीबीएसई अधिकारियों ने कि कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा परिणाम इस हफ्ते के अंत तक आ सकते हैं. ऐसे में छात्र बोर्ड की साइट पर जाकर अपडेट लेते रहें.
ये भी पढ़ें ः CBSE Term 1 Result 2021: आज टर्म 1 रिजल्ट की घोषणा नहीं करेगा सीबीएसई, प्रवक्ता ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं