CBSE single girl child scholarship: अगर आप सिंगल गर्ल चाइल्ड के माता-पिता हैं तो सीबीएसई की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप और पिछले साल दी गई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के नवीनीकरण दोनों के लिए CBSE ने आवेदन मांगे हैं. सीबीएसई ने 2006 में इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और ऐसे माता-पिता के प्रयासों को पहचानना है. इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 स्कीम और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2021 नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्कॉलरशिप और नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2022 है.
बिहार NEET UG काउंसलिंग आज से शुरू, मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी होगी
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
किसे मिलेगा यह स्कॉलरशिप
सीबीएसई यह स्कॉलरशिप उन्हीं लड़कियों को देता है, जो सीबीएसई या सीबीएसई की मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ती हैं और अपने माता-पिता की अकेली संतान है. साथ ही जिन्होंने पहले पांच विषयों में 60% अंकों के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है.
स्कॉलरशिप राशि कितनी
सिंगल गर्ल चाइल्ड यानी माता-पिती की अकेली संतान, जिसकी कोई अन्य भाई या बहन न हो. ऐसी छात्राओं को उनके बैंक खातों में दो साल के लिए प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे. ध्यान रहे कि छात्राओं की मासिक ट्यूशन फीस 1,500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगले साल स्कॉलरशिप राशि को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की संभावना है. सीबीएसई स्कॉलरशिप को कक्षा 11 के सफल समापन के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाना चाहिए. नवीनीकरण अगली कक्षा में पदोन्नति पर निर्भर करेगा बशर्ते छात्र कक्षा 11 की परीक्षा में कुल मिलाकर 50% या अधिक अंक प्राप्त किया हो.
Single Girl Child Scholarship: ऐसे करें आवेदन
1.सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
2. नीचे स्क्रॉल करें और स्कॉलरशिप पर क्लिक करें.
3. फिर "दिशानिर्देश और आवेदन पत्र 2022 / ऑनलाइन आवेदन करें" ढूंढें.
4. नए आवेदन के लिए 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप - 2022' या “नवीकरण के लिए दसवीं कक्षा की एकल बालिका के लिए सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजना” पर क्लिक करें.
5.आवेदन भरने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
6.अब फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें.
7.जमा करने के बाद, स्कूलों को छात्र के SGCS-X आवेदन को सत्यापित करना होगा.
JAC Exam 2023: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही टर्म में, शिक्षा मंत्री का अहम फैसला
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हिजाब छात्राओं की पसंद का मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं