विज्ञापन

आज आधी रात से पहले लाइव होगा CBSE का Re-evaluation लिंक, जानें क्यों हुई देरी और कैसे करें अप्लाई

CBSE कक्षा 12वीं का री-इवैल्युएशन पोर्टल 1 जून को शाम 7 बजे तक तकनीकी कारणों से लाइव नहीं हो सका. IIT कानपुर की टेक्निकल टीम इसे मजबूत बनाने के लिए लगातार टेस्टिंग कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पोर्टल आज आधी रात से पहले लाइव हो जाएगा.

आज आधी रात से पहले लाइव होगा CBSE का Re-evaluation लिंक, जानें क्यों हुई देरी और कैसे करें अप्लाई
छात्र प्रति प्रश्न 100 देकर केवल उन्हीं विषयों के री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी फोटोकॉपी उन्होंने पहले मंगवाई थी.

CBSE 12वीं के उन छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं और री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल का इंतजार कर रहे हैं. तकनीकी कारणों से आज, यानी 1 जून को शाम 7 बजे तक सीबीएसई का री-इवैल्युएशन पोर्टल ओपन नहीं हो सका. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ताजा अपडेट के मुताबिक, आज आधी रात से पहले इस पोर्टल को हर हाल में लाइव कर दिया जाएगा.

IIT कानपुर की टीम संभाल रही है कमान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IIT कानपुर की टीम वेबसाइट को ठीक करने और इसके रोलआउट पर लगातार काम कर रही है. सघन टेस्टिंग और सुधारों के चलते लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हुई है. आधी रात से पहले पोर्टल लाइव हो जाएगा.

री-इवैल्युएशन के लिए ये नियम जानना है जरूरी

सिर्फ इनके लिए है मौका: इस सुविधा का लाभ केवल वही छात्र उठा सकते हैं, जिन्होंने पहले अपनी आंसर-शीट (उत्तर पुस्तिकाओं) की फोटोकॉपी के लिए अप्लाई किया था.

मार्किंग स्कीम देखना अनिवार्य

आवेदन करने से पहले छात्रों को रिलेटेड सब्जेक्ट्स की मार्किंग स्कीम और क्वेश्चन पेपर को देखना होगा, जो वेबसाइट पर अलेवल है. इसके बाद ही छात्र ठोस तर्क (reasoning) के साथ री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

कितनी लगेगी फीस?

वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को 500 प्रति आंसर-बुक और री-इवैल्युएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न (Question) फीस देनी होगी.

कितने दिनों तक खुला रहेगा पोर्टल?

सीबीएसई के अनुसार, आखिरी स्कैन की गई आंसर-बुक उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाने के बाद, यह वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल कम से कम 2 दिनों तक खुला रहेगा.स्टू़डेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकेंगे. छात्र पर क्वेशचन 100 रूपये देकर केवल उन्हीं सब्जेक्ट्स के री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी फोटोकॉपी उन्होंने पहले मंगवाई थी.

यह भी पढ़ें- Exclusive : CBSE के OSM Tender का असली सच क्या है? आखिर किसके इशारे पर बदले गए Blacklisting Clause?

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Re-evaluation Portal, Cbse.gov.in Direct Link, CBSE 12th Revaluation Date 2026, CBSE Re-evaluation Fees, CBSE Answer Book Verification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com