विज्ञापन

1 जून को खुलना था Re-evaluation पोर्टल, लिंक न खुलने से छात्र परेशान, CBSE ने X पर बताया कब होगा लाइव

सीबीएसई 1 जून 2026 को कक्षा 12वीं का री-इवैल्युएशन पोर्टल लाइव करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक लिंक एक्टिव नहीं हुआ है, जिसको लेकर सीबीएसई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि जल्द ही लाइव कर दिया जाएगा.

1 जून को खुलना था  Re-evaluation पोर्टल, लिंक न खुलने से छात्र परेशान, CBSE ने X पर बताया कब होगा लाइव
दोपहर करीब 2 बजे सीबीएसई ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर छात्रों को ढाढस बंधाया है कि पोर्टल बहुत जल्द लाइव कर दिया जाएगा. 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज, 1 जून को क्लास 12वीं का री-इवैल्युएशन (Re-evaluation) पोर्टल लाइव करने जा रहा है. हालांकि, छात्र सुबह से ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पोस्ट-रिजल्ट फैसिलिटी लिंक पूरी तरह चालू नहीं हुआ है. इस बीच, दोपहर करीब 2 बजे सीबीएसई ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर छात्रों को ढाढस बंधाया है कि पोर्टल बहुत जल्द लाइव कर दिया जाएगा. 

तकनीकी दिक्कतों को किया गया दूर

इससे पहले जब बोर्ड ने स्कैन की गई आंसर-शीट डाउनलोड करने का पोर्टल खोला था, तब छात्रों को भारी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. किसी को खाली पन्ने दिख रहे थे, तो कोई कैप्चा कोड और अनरिस्पॉन्सिव लिंक से परेशान था.

रविवार को सीबीएसई ने साफ किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल में जो भी कमियां या ग्लिच थे, उन्हें पूरी तरह ठीक कर लिया गया है. 29 मई को ही बोर्ड ने बयान जारी कर कहा था कि छात्रों को एक पारदर्शी और ग्लिच-फ्री अनुभव देने के लिए ही इस पोर्टल को 1 जून, 2026 से लाइव करने का फैसला लिया गया था.

फीस में दी गई राहत

इस बार सीबीएसई ने छात्रों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. बोर्ड ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की फीस में भारी कटौती की है:

मार्क्स वेरिफिकेशन फीस

पहले इसके लिए 500 रुपये देने होते थे, जिसे घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है.

प्रति प्रश्न री-चेकिंग फीस

अब हर एक सवाल की दोबारा जांच कराने के लिए छात्रों को सिर्फ 25 रुपये देने होंगे.

यह भी पढ़ें- 1 जून से CBSE Re-evaluation होगा शुरू, पेमेंट गड़बड़ी रोकने के लिए 4 सरकारी बैंक करेंगे मदद

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Re-evaluation 2026, CBSE Re-checking Portal Live, Cbse.gov.in Result Verification, CBSE Class 12 Copy Re-checking Fee, CBSE OSM Portal Glitches Fixed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com