CBSE 10th Board Exams Cancelled: कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर में हालात गंभीर बने हुए हैं. कोरोनावाययरस संक्रमित लोगों की संख्या में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है, जबकि 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की हैं. शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है.
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा, "4 मई से 14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. कक्षा दसवीं बोर्ड के परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित किए जाने वाले एक ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किए जाएंगे. "
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
2. The Board Exams for Class Xth to be held from 4th May to June 14th, 2021 are hereby cancelled. The results of Class Xth Board will be prepared on the basis of an objective criterion to be developed by the Board.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, "कोई भी उम्मीदवार जो इस आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होगा, उन्हें परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा."
Any candidate who is not satisfied with the marks allocated to him/her on this basis will be given an opportunity to sit in an exam as and when the conditions are conducive to hold the exams.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा, "बोर्ड द्वारा 1 जून 2021 को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इसके आधार पर बाद में डिटेल साझा की जाएगी. परीक्षाओं की शुरुआत से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस जारी कर दिया जाएगा.
The situation will be reviewed on 1st June 2021 by the Board, and details will be shared subsequently. A notice of at least 15 days will be given before the start of the examinations.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री के साथ बैठक की, जिसमें यह अहम फैसला लिया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज परीक्षाओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और कई शीर्ष अधिकारियों को एक बैठक के लिए बुलाया था. बैठक के बाद एक एक बयान जारी कर बताया गया कि केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं