Bihar Board 10th Result 2019 जारी कर दिया गया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board Matric Result) बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप कुमार सिंहा द्वारा जारी किया गया है. बिहार बोर्ड एक बार 12वीं की तरह सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट (BSEB 10th Result 2019) जारी कर इतिहास बनाया है. 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट (BSEB Result 2019) चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 60 हजार छात्रों ने भाग लिया था. बिहार बोर्ड ऐसा पहला बोर्ड होगा जो इतनी जल्दी 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. बता दें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया था. बिहार बोर्ड ने परीक्षा के मात्र 44 दिनों बाद रिजल्ट जारी कर इतिहास बनाया था.
Bihar Board 10th Result 2019 Live Updates
1:32 pm: पूरे राज्य में पहले स्थान पर आए सावन राज भारती, पिता का नाम ओमकार भारती. उन्हें कुछ 486 अंक मिले.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
1:05 pm: बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है.
12:51 pm: बिहार बोर्ड की वेबसाइट रिजल्ट आने से पहले ही क्रैश हो गई है, लेकिन आप रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
12:25 pm: अब से कुछ ही मिनटों बाद Bihar Board की प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है.
12:00 pm: बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2019 का रिजल्ट रिकार्ड 29 दिन में जारी किया जा रहा है.
11:30 am: बिहार बोर्ड अब से एक घंटे बाद 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. Bihar Board Result से जुड़ी हर अपडेट के लिए NDTV Khabar के साथ बने रहें.
BSEB Class 10 Matric Result 2019: क्रैश हुई वेबसाइट, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
11:03 am: बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट पिछले बार की तुलना में इस साल बेहतर होने की उम्मीद है. इस साल बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की है.
10:24 am: बता दें कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सिर्फ बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे. वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
biharboardonline.bihar.gov.in
10:00 am: अब से ढ़ाई घंटे बाद बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप कुमार सिंहा प्रेस कांफ्रेंस कर 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे.
9:13 am: 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने की संभावना है ऐसे में स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है, आप थोड़ी देर बाद भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
8:48 am: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 16 लाख 60 हजार परीक्षार्थी बैठे थे. 12वीं के रिजल्ट के बाद से ही इन स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन अब से कुछ ही घंटों बाद स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा.
8:15 am: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करना होगा.
BSEB 10th Matric Result 2019: 10वीं रिजल्ट जारी, एक क्लिक में करें चेक
Bihar Board Matric Result इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3- Bihar 10th Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4- रोल नंबर और बाकी डिटेल्स डालें.
स्टेप 5- सबमिट करने के बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं.
7:30 am: बिहार बोर्ड दोपहर 12:30 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. आज 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं