Bihar Board 10th 2024 Result Declared: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी रविवार, 31 मार्च को दोपहर 1: 30 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल जिन छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2024 दी है, वे अपना रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पटना में एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस में की. पिछले कुछ साल से बिहार बोर्ड रिजल्ट प्रेंस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं. पिछले शनिवार को बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. Bihar Board 10th Matric Result 2024 : डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ टॉपर के नाम की घोषणा की है. बोर्ड ने सभी स्ट्रीम-साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम टॉपर के नाम के साथ टॉपर लिस्ट, पर्सेंटेज और उनके अंक भी जारी किए हैं. इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं फरवरी में हुई थीं, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. बीएसईबी 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन वेबसाइटों पर रिजल्ट देखें
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए फॉलो करें स्टेप | How to check Bihar Board 10th Matric Result 2024
सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर "रिजल्ट" टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद "Bihar Board 10th Matric Result 2024" लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
ऐसा करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं