Bihar Board 10th Result 2024 Date and Time Announced: बिहार बोर्ड (Bihar Board) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी रविवार, 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 की घोषणा की. बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गईं. इसके तुरंत बाद छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com अपने बोर्ड रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. बिहार बोर्ड ने 'एक्स' पर रिजल्ट जारी करने का तारीख और समय की घोषणा की थी.
Bihar Board 10th Matric Result 2024 : डायरेक्ट लिंक
#BSEB #BiharBoard #Bihar #MatricResult2024 #BiharBoardResult pic.twitter.com/6IaConWeIv
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 30, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बीएसईबी 10वीं के टॉपर के नाम जारी करेगा. बोर्ड फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड टॉपर के नाम के साथ उनके अंक और प्रतिशत को भी बताएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बिहार बोर्ड के यूट्यूब चैनल (Youb Tube) पर किया जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों का कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक का सभी पेपर कुल 100 अंकों के लिए होता है. एक या दो विषय में 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले छात्रों को पास होने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम देना होता है. हालांकि दो से अधिक विषय में कम अंक लाने वाले छात्रों को पूरे साल की पढ़ाई दोबारा से करनी होती है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच राज्य भर के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी. बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक लड़के और लड़कियों ने भाग लिया था. पिछले हफ्ते बोर्ड ने बीएसईबी 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check BSEB Matric Result 2024
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद 'BSEB Matric Result 2024 Link' पर (एक्विट होने पर) क्लिक करें.
अब स्टूडेंट अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सहेंजे.
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं