Bihar Board 10th Result 2024 Latest Updates: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी में हुई थी, जिसका परिणाम आज, 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाना है. बीएसईबी ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि की है. छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड का प्रयोग करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन यानी बीएसईकी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी चेक कर सकते हैं. अगर किसी छात्र या छात्रा के पास स्मार्टफोन, लैबटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो वे सिर्फ एक एसएमएस (SMS) भेजकर अपना रिजल्ट जान सकते हैं. यही नहीं छात्र डिजिलॉकर (digilocker) के माध्यम से भी अपनी 10वीं मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफलाइन मोड (SMS) में कैसे चेक करें | How to check Bihar Board 10th Result in offline Mode (SMS)
सबसे पहले छात्र मोबाइल को ऑन करें.
इसके बाद मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और सेंड न्यू मैसेज पर क्लिक करें.
इसके बाद नए मैसेज पर जाकर टाइप करें BIHAR10 <स्पेस> रोल नंबर
इसके बाद अपने संदेश को 56263 पर भेजें, जिसके कुछ ही सेकंड के बाद आपका रिजल्ट SMS के माध्यम से आपके फोन पर आ जाएगा
बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें | How to download Bihar Board 10th marksheet from DigiLocker
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
यहां 'Education & Learning' लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद सर्च ऑप्शन में Bihar सर्च करें.
फिर बिहार बोर्ड बीएसईबी लिंक पर क्लिक करें.
अब 10वीं मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें.
फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर या यूजरनेम दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करने के साथ ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं