BSEB 10th Exam Answer Key : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है. अगर आपको लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी की गई 'आंसर-की' (Answer Key) में कोई जवाब गलत है, तो अब आप उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. बिहार बोर्ड के मुताबिक, छात्र 13 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक ही अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद किसी भी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. याद रखें कि आप सिर्फ ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय सवालों के जवाबों पर ही ऑब्जेक्शन जता सकते हैं.
फरवरी में हुई थी परीक्षाआपको बता दें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के कुछ ही दिनों के भीतर बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, ताकि छात्र अपने नंबरों का मोटा-मोटी अंदाजा लगा सकें. इससे पारदर्शिता बनी रहती है और छात्रों को रिजल्ट से पहले अपनी परफॉरमेंस का पता चल जाता है.
सिर्फ ऑनलाइन ही मानी जाएगी शिकायतबोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर आप ऑफलाइन या किसी और तरीके से शिकायत भेजते हैं, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस फॉलो करना होगा. आप अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.
ऐसे दर्ज करें अपनी आपत्ति
- सबसे पहले बिहार बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर Register Objection Regarding Answer Key Matric Exam 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद उस Subject को चुनें जिसमें आपको गलती लग रही है.
- अब उस सवाल का नंबर चुनें और बताएं कि आपको क्या ऑब्जेक्शन क्या है.
- अपनी बात को साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज या सबूत भी अपलोड करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें.
13 मार्च तक जितनी भी आपत्तियां आएंगी, बोर्ड के एक्सपर्ट्स उनकी बारीकी से जांच करेंगे. अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है, तो आंसर-की को सुधारा जाएगा और उसके आधार पर फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं