विज्ञापन

Bihar Board Exams 2026: कक्षा 12 की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करने की ये है आखिरी तारीख

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 13 फरवरी तक चली थी. इस साल राज्य के 1,762 केंद्रों पर लगभग 13.18 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी है. इस साल, क्लास 12वीं की परीक्षा में 50 परसेंट मार्क्स ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों पर बेस्ड थे. 

Bihar Board Exams 2026: कक्षा 12 की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करने की ये है आखिरी तारीख
आंसर की में सभी सब्जेक्ट के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के सही जवाब दिए गए हैं.

Bihar Class 12 Board Exam Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 12 वीं बोर्ड परीक्षा के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों की आंसर की जारी कर दी है. BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com और object.biharboardonline.com पर आंसर की जारी की गई है. जिन भी छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है वो तुरंत आंसर की चेक कर लें. स्टूडेंट्स आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं. अगर किसी स्टूडेंट्स को लगता है कि किसी सवाल का जवाब आंसर की में सही नहीं है, तो वो ऑब्जेक्शन उठा सकता है. आंसर की पर उठाए गए ऑब्जेक्शन को बोर्ड रिव्यू करेगा.

6 मार्च तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो

आंसर की में सभी सब्जेक्ट के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के सही जवाब दिए गए हैं. आंसर की हर शिफ्ट के सवालों की ID के साथ उनके सही जवाब दिए गए हैं. किसी भी जवाब पर संदेह होने पर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन विंडो 6 मार्च, 2026 शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगी. 

2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

बता दें कि इस साल, क्लास 12 वीं की परीक्षा में 50 परसेंट मार्क्स ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों पर बेस्ड थे. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 13 फरवरी तक चली थी. इस साल राज्य के 1,762 केंद्रों पर लगभग 13.18 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी है.

बीएसईबी के मुताबिक, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा आयोजित की गई थी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. कई जिलों में लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई थी. कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई थी.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board Exams 2026, Bihar Board Class 12 Answer Key, Bihar Board Exam Kab Hue The, Bihar Board Exam 12 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com