AIIMS NORCET 8th Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 2024) परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 17 मार्च है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे अप्लाई कर लें. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.nic.in पर जाना होगा. एप्लीकेशन प्रोसेस 24 फरवरी से जारी है.
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 2024) दो चरणों में ली जाएगी. पहले चरण की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को होगी. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 2 मई को होगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन कर सकता है आवेदन (NORCET Eligibility)
आवेदन करने के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनके पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए.इसके अलावा फिर इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए.
स्टेट इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए. वहीं आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होना चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.
एप्लीकेशन फीस
NORCET 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 3,000 रु फीस देना होगा. एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 2,400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. दिव्यांग कैटगरी के लिए कोई फीस नहीं है.
AIIMS NORCET 8 2025 Registration: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए 'लेटेस्ट भर्ती' पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद डिटेल्स भरें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं