AIIMS INICET Registration: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने जुलाई 2025 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI-CET) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.
AIIMS INICET Registration: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले, आपको AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.
- इसके बाद AIIMS INI-CET जुलाई 2025' लिंक पर क्लिक करें
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'AIIMS INI-CET July 2025' का लिंक मिलेगा.
- इस लिंक पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच सकते हैं.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एक नया पेज खुलेगा.
- यहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, ईमेल, फोन नंबर आदि भरनी होगी.
रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक नया पेज दिखाई देगा. यहां आपको अपनी शैक्षिक जानकारी, परीक्षा संबंधित विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी. इस दौरान आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे, जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य प्रमाण पत्र.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जा सकता है. शुल्क जमा करने के बाद, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
इस दिन होगी परीक्षा
एम्स आईएनआई सीईटी 2025 का आयोजन 17 मई 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा एमडी, एमएस, एमसीएच (6 वर्ष), डीएम (6 वर्ष), एमडीएस और एमडी (अस्पताल प्रशासन) जैसे पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिष्ठित एम्स संस्थानों में एडमिशन मिलेगा, जिनमें एम्स दिल्ली और अन्य एम्स शामिल हैं. परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड 10 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ PCS प्री परीक्षा का रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3737 अभ्यर्थी हुए पास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं