विज्ञापन

फ्रेशर हो पर प्रमोशन चाहिए? कंपनी में ग्रोथ के लिए सीख लें ये 5 स्किल्स, फिर देखें कमाल

फ्रेशर्स के लिए यह समय होता है नई चीजें सीखने, समझने, खुद को साबित करने का, साथ ही ऑफिस के माहौल में ढलने का. इस सबके बीच नौकरी में ग्रोथ और प्रमोशन के लिए उन्‍हें शुरुआत से ही कुछ स्किल्स पर काम करना चाहिए. 

फ्रेशर हो पर प्रमोशन चाहिए? कंपनी में ग्रोथ के लिए सीख लें ये 5 स्किल्स, फिर देखें कमाल

नौकरी की शुरुआत में काम का दबाब अधिक होता है, खास तौर पर फ्रेशर्स पर. वे अपने करियर को शुरू कर रहे होते हैं, ऐसे में उनसे उम्‍मीद भी की जाती है कि वे ज्‍यादा मेहनत से काम करेंगे. फ्रेशर्स के लिए यह समय होता है नई चीजें सीखने, समझने, खुद को साबित करने का, साथ ही ऑफिस के माहौल में ढलने का. इस सबके बीच नौकरी में ग्रोथ और प्रमोशन के लिए उन्‍हें शुरुआत से ही कुछ स्किल्स पर काम करना चाहिए. 

फ्रेशर को जरूर सीखने चाहिए ये 5 स्किल्स

Communication Skills

आत्मविश्वास से और सलीके से अपनी बात रखना बहुत जरूरी है. फ्रेशर्स को चाहिए वे यह सीखें कि कहां पर, क्‍या और कितना बोलना है. अपने आइडियाज को सरल और स्पष्ट तरीके से रख सकें. साथ ही उम्र में बड़े और सीनियर्स के साथ सलीके से व्‍यवहार करें.  

Willingness to Learn

फ्रेशर्स के लिए यह समय सीखने के लिहाज से सबसे अच्‍छा होता है. इस समय में कोई उनसे परफेक्ट होने की या परफेक्‍ट काम की उम्मीद नहीं करता. इसलिए अगर कोई सीखना चाहता है तो इस समय में अपने काम को निखार सकता है. 

ट्रेन के पीछे क्‍यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब

Time Management

ऑफिस में समय पर पहुंचना और दिए गए काम को समय पर पूरा करना, आपकी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत कर देता है. इसलिए छोटे-छोटे टास्क को भी गंभीरता से लें और डेडलाइन का ध्‍यान रखें. 

Teamwork Skill

फ्रेशर्स को टीम में काम करने का मौका मिलता है. टीमवर्क ऐसा स्किल है, जिसकी जरूरत करियर के हर पड़ाव पर पड़ती है. इसलिए टीम मेंबर्स की बात सुनना, मिलकर काम करना, टीम लीडर के निर्देशों का पालन करना सीखें. 

Positive Attitude

हमेशा पॉजिटिव रहें. यह सोचें कि आप सीखने आए हैं और आपकी गलतियों से ही आप आगे बढ़ेंगे. फीडबैक को स्वीकार करें और अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Career Growth, Career Growth 2026, Career Growth India, Career Growth Tips, Career Growth Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com