यह ख़बर 28 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यामाहा 2012 तक भारत में पेश करेगी स्कूटर

खास बातें

  • जापान की दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना 2012 तक भारत में स्कूटर पेश करने की है।
Kolkata:

जापान की दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना 2012 तक भारत में स्कूटर पेश करने की है। यामाहा मोटर इंडिया के निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी जुन नाकाटा ने कहा, अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में हमारे अनेक स्कटूर हैं। हम भारतीय बाजार के संबंध में अध्ययन कर रहे हैं। हम यहां जल्द ही बाजार में प्रवेश स्तर का स्कूटर पेश करेंगे। कंपनी के दूसरे अधिकारी ने कहा कि कंपनी का स्कूटर 2012 तक बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। यामाहा इंडिया स्कूटर का विनिर्माण सूरजपुर और फरीदाबाद में मौजूद संयंत्रों में कर सकती है। यामाहा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक हिरोयुकी सुजुकी ने कहा कि कंपनी ने स्कूटर क्षमता को 10 लाख तक पहुंचाने के लिए 2012 तक एक करोड़ डॉलर निवेश करने की योजना बनाई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com