खास बातें
- ई-गवर्नेन्स सेवा प्रदाता कंपनी वक्रान्गी सॉफ्टवेयर लिमिटेड को मार्च 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 13.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
मुंबई: ई-गवर्नेन्स सेवा प्रदाता कंपनी वक्रान्गी सॉफ्टवेयर लिमिटेड (वीएसएल) को मार्च 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 13.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जनवरी-मार्च 2011 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 269.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल से 74.9 फीसद अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 154.23 करोड़ रुपये थी। इसी प्रकार मार्च 2011 में समाप्त वित्तवर्ष के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 99 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 48.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि इससे पिछले वित्तवर्ष 2009-10 में कंपनी को 24.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वित्तवर्ष 2010-11 में कंपनी की कुल बिक्री 889.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल के दौरान 427.53 करोड़ रुपये थी।