खास बातें
- वैश्विक दूरसंचार कंपनी वोफाफोन का शुद्ध लाभ 2010-11 में 8.7 प्रतिशत घटकर 7.87 अरब पौंड रह गया।
लंदन: वैश्विक दूरसंचार कंपनी वोफाफोन का शुद्ध लाभ 2010-11 में 8.7 प्रतिशत घटकर 7.87 अरब पौंड रह गया। कंपनी का कहना है कि उसे अपने यूरोपीय परिचालन, विशेषकर स्पेन को दुरुस्त करने पर 6.15 अरब पौंड की राशि खर्च करनी पड़ी, जिससे उसका मुनाफा कम हुआ है। कंपनी की ओर से जारी बयान कहा गया है कि इससे पिछले वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 8.61 अरब पौंड रहा था। हाल साल के दौरान कंपनी की आमदनी 3.2 प्रतिशत बढ़कर 45.88 अरब पौंड पर पहुंच गई। मुनाफे में कमी के बावजूद कंपनी ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने की स्थिति में है।