वोडाफोन की पेशकश, तीन महीने मुफ्त में मिलेगा 'वोडाफोन प्ले'

वोडाफोन की पेशकश, तीन महीने मुफ्त में मिलेगा 'वोडाफोन प्ले'

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

बेहद प्रतिस्पर्धी दूरसंचार बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को 'वोडाफोन प्ले' तीन महीने तक मुफ्त में देने की पेशकश की है. यह ऐप वीडियो, मूवी, टीवी शो और म्यूजिक की पेशकश करती है.

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने अपने सभी ग्राहकों को 31 दिसंबर, 2016 तक वोडाफोन प्ले की पेशकश मुफ्त में करने का फैसला किया है. वोडाफोन इंडिया के निदेशक-वाणिज्यिक संदीप कटारिया ने कहा कि लोग अब अपने स्मार्टफोन पर अधिक से अधिक वीडियो देख रहे हैं और संगीत सुन रहे हैं.

उन्होंने कहा, कई ऐप डाउनलोड करने के बजाय उन्हें सिर्फ वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना होगा, जिसमें उनकी मनोरंजन की जरूरत के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध होगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com