यह ख़बर 18 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईएमएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया जाए : अमेरिका

खास बातें

  • अमेरिका ने कहा कि आईएमएफ को यौन उत्पीड़न मामले में बंदी अपने प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्रास की जगह अंतरिम रूप से किसी और को नियुक्त करना चाहिए।
न्यूयार्क:

अमेरिका ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को यौन उत्पीड़न मामले में बंदी अपने प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्रास कान की जगह अंतरिम रूप से किसी और को नियुक्त करना चाहिए। अमेरिका की राय में कान स्पष्ट तौर पर आईएमएफ को चलाने की स्थिति में नहीं है। आईएमएफ प्रमुख काह्न पर नयूयार्क में एक महिला होटलकर्मी के साथ बलात्कार का प्रयास करने का आरोप है और वह फिलहाल न्यूयार्क के एक कारागार में बंद हैं। अमेरिका के वित्तमंत्री टिमोथी गेथनर ने कहा कि आईएमएफ बोर्ड को किसी अन्य व्यक्ति को औपचारिक तौर पर मुद्राकोष के प्रबंध निदेशक का पद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कान स्पष्ट तौर पर आईएमएफ का संचालित करने में सक्षम नहीं हैं। फिलहाल मुद्राकोष के प्रथम उप प्रबंध निदेशक जॉन लिपस्की आईएमएफ के कार्यकारी प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com