खास बातें
- अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2011 की पहली तिमाही में उम्मीद से कम 1.8 प्रतिशत रही है। उपभोक्ता खर्च कम रहने का वृद्धि दर पर असर पड़ा है।
वाशिंगटन: अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2011 की पहली तिमाही में उम्मीद से कम 1.8 प्रतिशत रही है। उपभोक्ता खर्च कम रहने का वृद्धि दर पर असर पड़ा है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2011 की पहली तिमाही में 2 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया था। ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2011 की पहली तिमाही में वस्तुओं और सेवाओं की वृद्धि दर सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत बढ़ी है। पहले के अनुमान में भी सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 1.8 फीसदी रहने की बात कही गई थी। पहली तिमाही की वृद्धि दर 2010 की चौथी तिमाही के 3.1 प्रतिशत के आंकड़े से कम रही है।