यह ख़बर 08 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

छंटनी के शिकार कर्मचारियों के लिए नौकरी तलाशेगी यूनिनॉर

खास बातें

  • दूरसंचार कंपनी यूनिनॉर छंटनी के शिकार हुए अपने कर्मचारियों को अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने की संभावना तलाश रही है।
कोलकाता:

दूरसंचार कंपनी यूनिनॉर छंटनी के शिकार हुए अपने कर्मचारियों को अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने की संभावना तलाश रही है। कंपनी चार चरणों में परिचालन घटा रही है जिसकी वजह से इन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

यूनिनॉर के प्रबंध निदेशक सिग्वे ब्रेके ने कहा, हम अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मानव संसाधन विभागों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी द्वारा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और ओड़िशा में परिचालन घटाए जाने से 2,000 नौकरियां प्रभावित होने की संभावना है जिसमें 400 प्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं। भारत में इस हद तक प्रभावित कर्मचारियों का पुनर्वास करना आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यूनिनार इस मामले को देखने के लिए पहले ही एक आउटसोर्सिंग एजेंसी नियुक्त कर चुकी है।