यह ख़बर 22 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर

खास बातें

  • आज से देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। इसमें 27 सरकारी, 12 निजी और आठ विदेशी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।
नई दिल्ली:

आज से देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। इसमें 27 सरकारी, 12 निजी और आठ विदेशी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

यह हड़ताल बैकिंग कानून में संशोधन के विरोध में है। संशोधन के प्रस्ताव पर बहस संसद में गुरुवार को होनी है। बैंक यूनियन का मानना है कि बैंक से जुड़े कायदों में संशोधन होने से सरकारी बैंक कमजोर होंगे और घरेलू, निजी और विदेशी निवेश का प्रभाव भारतीय बैंकों के काम पर बढ़ जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com