रिजर्व बैंक की नई पहल, 10 प्रतिशत एटीएम से निकलेंगे सिर्फ 100 रुपये के नोट

रिजर्व बैंक की नई पहल, 10 प्रतिशत एटीएम से निकलेंगे सिर्फ 100 रुपये के नोट

प्रतीकात्मक चित्र

खास बातें

  • पायलट परियोजना पर काम कर रहा है आरबीआई
  • लोगों की 100 रुपये के नोट की जरूरत पूरा करने की कोशिश
  • बैंकों को इसके लिए व्यवस्था करने को कहा गया
मुंबई:

बैंकों को लोगों को 100 रुपये के नोट की जरूरत को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक विशेष कदम उठाने जा रहा है. आरबीआई एक ऐसी पायलट योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत देशभर में 10 प्रतिशत एटीएम से खास तौर पर सिर्फ 100 रुपये के नोट निकलेंगे.

केंद्रीय बैंक की अधिसूचना में कहा गया है, 'स्वच्छ नोट की नीति के तहत जनता की 100 रुपये के नोट की उचित जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. बैंकों को अपने एटीएम में पर्याप्त संख्या में 100 रुपये का नोट डालना चाहिए.' बैंकों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने का फैसला किया गया है, जिसके तहत देश में 10 प्रतिशत एटीएम से खास तौर पर 100 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे.

रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसे में बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने 10 प्रतिशत एटीएम में यह व्यवस्था सुनिश्चित करें. रिजर्व बैंक ने हाल में बैंकों के उन कदमों की समीक्षा की, जिसके तहत ऐसे एटीएम लगाए जाने हैं, जो कम मूल्य का नोट दें.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com