यह ख़बर 22 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में टीवी प्रसारण

खास बातें

  • दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में यात्री अब अपनी यात्रा के दौरान मनपसंद टेलीविजन कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे।
New Delhi:

दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में यात्री अब अपनी यात्रा के दौरान मनपसंद टेलीविजन कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे। योजना को अंतिम रुप देने वाली उत्तर रेलवे के मुताबिक कुछ चुनिंदा शताब्दी ट्रेनों में बिना किसी शुल्क के यात्री लाइव टीवी से रूबरू हो सकेंगे। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, योजना के तहत, दिल्ली से रवाना होने वाली छह शताब्दी ट्रेनों की एक्जीक्यूटिव श्रेणी और कुर्सीयान में प्रत्येक सीट के पिछले हिस्से में आठ इंच स्क्रीन की एलसीडी टीवी लगाई जाएगी। अभी अमृतसर शताब्दी, कालका शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, अजमेर शताब्दी, भोपाल शताब्दी और देहरादून शताब्दी में यह व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, शताब्दी के यात्रियों के लिए यह बिल्कुल मुफ्त सेवा होगी, जिससे वह समाचार, मनोरंजन चैनल सहित क्रिकेट मैचों का मजा ले सकेंगे। इस सेवा की शुरुआत से पहले उत्तर रेलवे ने कालका शताब्दी में इसका ट्रायल रन किया था, जिसका परिणाम काफी उत्साहजनक रहा। इसके लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com