यह ख़बर 16 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.70 अंकों की गिरावट के साथ 22,277.23 पर और निफ्टी 57.80 अंकों की गिरावट के साथ 6,675.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.80 अंकों की तेजी के साथ 22,486.73 पर खुला और 207.70 अंकों यानी 0.92 फीसदी गिरावट के साथ 22,277.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,533.61 के ऊपरी और 22,247.39 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 6,727.25 पर खुला और 57.80 अंकों यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 6,675.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,748.65 के ऊपरी और 6,665.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 79.23 अंकों की गिरावट के साथ 7,232.76 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 83.28 अंकों की गिरावट के साथ 7,418.22 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सिर्फ दो सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.63 फीसदी) और धातु (0.19 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के रियल्टी (3.87 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.47 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.14 फीसदी) और बिजली (1.86 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।