बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26.68 अंकों की गिरावट के साथ 18,989.78 पर खुला और 153.37 अंकों यानी 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 19,169.83 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,204.90 के ऊपरी और 18,989.78 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। कोल इंडिया (4.33 फीसदी), एलएंडटी (4.21 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (3.85 फीसदी), भेल (3.04 फीसदी) और टाटा स्टील (2.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे। विप्रो (7.95 फीसदी), इंफोसिस (2.22 फीसदी), ओएनजीसी (1.84 फीसदी), टीसीएस (1.75 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.67 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.75 अंकों की तेजी के साथ 5,789.85 पर खुला और 51.30 अंकों यानी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 5,834.40 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,844.85 के ऊपरी और 5,789.80 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 89.28 अंकोंकी तेजी के साथ 6,307.43 पर और स्मॉलकैप 53.91 अंकों की तेजी के साथ 6,029.50 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (4.26 फीसदी), रियल्टी (3.41 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.33 फीसदी) , बैंकिंग (2.41 फीसदी), धातु (2.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.37 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.26 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1390 शेयरों में तेजी और 1004 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 138 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।