यह ख़बर 02 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 60 अंक की तेजी के साथ खुला

खास बातें

  • दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली समर्थन से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 60 अंक से अधिक की मजबूती के साथ खुला।
Mumbai:

आकर्षक स्तर पर उपलब्ध दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली समर्थन से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 60 अंक से अधिक की मजबूती के साथ खुला। पिछले पांच सत्रों में 466 अंक गंवाने वाला सेंसेक्स 60.73 अंक मजबूत होकर 19,196.69 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.85 अंक की बढ़त लेकर 5,758.35 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच फंडों और निवेशकों की लिवाली से घरेलू बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com