यह ख़बर 17 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खुदरा निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स सुधरा

खास बातें

  • कोषों तथा खुदरा निवेशकों का लिवाली समर्थन मिलने के कारण बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 88 अंक से अधिक सुधरा।
मुंबई:

कोषों तथा खुदरा निवेशकों का लिवाली समर्थन मिलने के कारण बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 88 अंक से अधिक सुधरा।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 88.47 अंक सुधरकर 17,745.68 अंक दर्ज किया गया। यह गुरुवार को 70.99 अंक टूटा था। लिवाली समर्थन के कारण सभी खंडवार सूचकांक मजबूती दर्शा रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 19.5 अंक सुधरकर 5,382.90 अंक दर्ज किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com