यह ख़बर 11 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 129 अंक नीचे

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.21 अंकों की गिरावट के साथ 17,489.14 पर और निफ्टी 39.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,306.30 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.21 अंकों की गिरावट के साथ 17,489.14 पर और निफ्टी 39.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,306.30 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 64.38 अंकों की गिरावट के साथ 17,553.97 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,582.99 के ऊपरी और 17,466.99 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों एलएंडटी (1.20 फीसदी), एनटीपीसी (0.44 फीसदी), इंफोसिस (0.29 फीसदी), गेल इंडिया (0.25 फीसदी) और कोल इंडिया (0.03 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.74 फीसदी), विप्रो (2.68 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.03 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.89 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.87 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,315.25 पर खुला। निफ्टी ने 5,336.45 के ऊपरी और 5,300.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 7.72 अंकों की गिरावट के साथ 6,298.96 पर और स्मॉलकैप 16.02 अंकों की गिरावट के साथ 6,789.08 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से सिर्फ एक सेक्टर पूंजीगत वस्तु (0.37 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे वाहन (1.18 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.14 फीसदी), रियल्टी (1.06 फीसदी), धातु (1.05 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.05 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1211 शेयरों में तेजी और 1617 में गिरावट रही, जबकि 112 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।