यह ख़बर 01 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट

खास बातें

  • वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच उच्च स्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 36 अंक नीचे खुला।
मुंबई:

वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच उच्च स्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 36 अंक नीचे खुला।

पिछले तीन सत्र में 598 अंक से अधिक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स 35.91 अंक नीचे 17,200.27 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.95 अंक नीचे 5,214.05 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि तीन सत्र की तेजी के बाद उच्च स्तर पर फंडों और छोटे निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूलने से शेयर बाजार नीचे खुला।