यह ख़बर 07 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका ने स्टैनचार्ट पर लगाया ईरान के साथ गुप्त लेन-देन का आरोप

खास बातें

  • अमेरिका के न्यूयार्क राज्य ने बैंकिंग क्षेत्र की विश्व की प्रमुख स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर ईरान सरकार के साथ करीब 60,000 गुप्त लेद-देन के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। ये लेन-देन करीब 250 अरब डॉलर के हैं।
न्यूयार्क:

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य ने बैंकिंग क्षेत्र की विश्व की प्रमुख स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर ईरान सरकार के साथ करीब 60,000 गुप्त लेद-देन के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। ये लेन-देन करीब 250 अरब डॉलर के हैं।

न्यूयार्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज की जांच में यह भी पाया गया कि ब्रिटेन के बैंक के पास भारत में अपने आउटसोर्सिंग कार्यों’ के लिए मनी लाउंड्रिंग (काले धन को सफेद करने के उपाय) रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। बैंक की दुनियाभर में अच्छी खासी उपस्थिति है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

न्यूयार्क स्टेट डिपार्टमेंट ने 27 पृष्ठ के आदेश में कहा है, ‘लगभग 10 साल से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ईरान सरकार के साथ काम कर रहा है और उसने 60,000 गुप्त लेन-देन की जानकारी नियामकों से छिपाई। ये लेन-देन कम-से-कम 250 अरब डॉलर के हैं।’