यह ख़बर 26 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

स्पोर्ट्स कार फेरारी का भारत में खुलेगा स्टोर

खास बातें

  • महंगी स्पोर्ट्स कार के लिए मशहूर फेरारी भारत में अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है। ये स्टोर दिल्ली के जनपथ में खुलेगा।
नई दिल्ली:

महंगी स्पोर्ट्स कार के लिए मशहूर फेरारी भारत में अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है। ये स्टोर दिल्ली के जनपथ में खुलेगा। इस बात की संभावना है कि फेरारी जल्द ही अपना दूसरा स्टोर मुंबई में खोल सकती है। फेरारी ने 2010 में भारतीय बाज़ार में उतरने का ऐलान किया था और सालभर के अंदर ही कंपनी अपना पहला स्टोर खोल रही है। फेरारी के स्टोर में 2 करोड़ 20 लाख रुपये की केलीफोर्निया स्पाइडर, करीब ढाई करोड़ की 458 इटेलिया, 3.37 करोड़ रुपये की 599 जीटीबी और चार करोड़ रुपये की एफएफ मौजूद होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com