सेंसेक्स में 87 और निफ्टी में 31 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है.

सेंसेक्स में 87 और निफ्टी में 31 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 87.82 अंकों की मजबूती के साथ 33,237.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 31.45 अंकों की बढ़त के साथ 10,258.00 पर कारोबार करते देखे गए. 

पढ़ें: पहली बार 24,000 से ऊपर बंद हुआ अमेरिकी शेयर डॉव जोंस, नैस्डेक में भी बढ़त

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 98.31 अंकों की बढ़त के साथ 33247.66 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.15 अंकों की मजबूती के साथ 10,263.70 पर खुला.

VIDEO: निवेश के लिए म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प क्यों?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com