खास बातें
- सेंसेक्स 164.73 अंकों की गिरावट के साथ 17,847.24 पर और निफ्टी 45.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,348.95 पर बंद हुए।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 164.73 अंकों की गिरावट के साथ 17,847.24 पर और निफ्टी 45.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,348.95 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.61 अंकों की गिरावट के साथ 17,976.36 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,976.36 के ऊपरी और 17,786.13 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों जिंदल स्टील (1.13 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.00 फीसदी), आईटीसी (0.91 फीसदी), एनटीपीसी (0.33 फीसदी) और मारुति सुजुकी (0.12 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में प्रमुख रहे डीएलएफ (4.04 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.48 फीसदी), एलएंडटी (2.24 फीसदी), टीसीएस (2.09 फीसदी) और एसबीआई (2.06 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,389.10 पर खुला। निफ्टी ने 5,389.10 के ऊपरी और 5,328.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 38.13 अंकों की गिरावट के साथ 6,623.09 पर और स्मॉलकैप 52.24 अंकों की गिरावट के साथ 8,001.72 पर बंद हुए। बीएसई के 13 में से सिर्फ दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.23 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.01 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई में गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (1.53 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी), रियल्टी (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.20 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.98 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1080 शेयरों में तेजी और 1649 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 149 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।