यह ख़बर 22 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने छुई नई ऊंचाई, गिरकर हुआ बंद

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,758.37 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की गिरावट के साथ 6,815.35 पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 22,853.03 अंकों की नई ऊंचाई को छुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 6.41 अंकों की तेजी के साथ 22,771.24 पर खुला और 6.46 अंकों यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 22,758.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,853.03 के ऊपरी और 22,727.63 निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.25 अंकों की तेजी के साथ पर 6,822.90 पर खुला और 2.30 अंकों यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ पर 6,815.35 बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,838.00     के ऊपरी और 6,806.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 11.24 अंकों की गिरावट के साथ 7,386.17 पर और स्मॉलकैप 1.13 अंकों की तेजी के साथ 7,629.10 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.19 फीसदी), तेल एवं गैस (1.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.27 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.16 फीसदी) और बैंकिंग (0.16 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।