यह ख़बर 04 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.64 और निफ्टी 2.45 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्दी ही दोनों सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.64 और निफ्टी 2.45 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्दी ही दोनों सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई।  बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.64 अंक बढ़कर 18,558.33 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स 126 अंक लुढ़ककर 18,408.01 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.45 अंक बढ़कर 5,567.70 अंक पर खुला लेकिन शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में यह 33 अंक गिरकर 5,531 अंक के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई में ऑटोमोबाइल्स, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं और बिजली क्षेत्र के सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com