नीतिगत दरों से जुड़ी आशंका के बीच सेंसेक्स 57 अंक फिसला

मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार के शुरआती कारोबार में 57.43 अंक टूटकर 27,903.76 पर आ गया। ऐसा ग्रीस को राहत पैकेज दिए जाने पर सहमति के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद तेल, सूचना प्रौद्योगिकी और वाहन शेयरों में बिकवाली के कारण हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि जून में खुदरा मुद्रास्फीति के आठ महीने के उच्चतम स्तर 5.4 प्रतिशत पर पहुंच जाने से रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से रुझान प्रभावित हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.65 अंक या 0.14 प्रतिशत टूट कर 0.14 प्रतिशत घटकर 8,448 पर आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शांघाई कंपोजिट एक्सचेंज 0.73 प्रतिशत जबकि जापान का निक्केइ 1.50 चढ़ा।