यह ख़बर 10 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 16 अंक टूटा

खास बातें

  • सेंसेक्स 16.19 अंक की गिरावट के साथ 18,512.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 18,689.37 और 18,429.06 अंक के दायरे में रहा।
मुंबई:

पेट्रोल की कीमतें बढ़ाए जाने की आशंका और ऊंची ब्याज दरों की चिंता के बीच बैंकिंग और रिफाइनरी शेयरों में बिकवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 16 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16.19 अंक की गिरावट के साथ 18,512.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 18,689.37 अंक और 18,429.06 अंक के दायरे में घूमता रहा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.85 अंक टूटकर 5,541.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के निचले स्तर 5,514.55 अंक पर आ गया था। बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, तेल और गैस एवं आईटी शेयर बिकवाली के शिकार हुए, जबकि एफएमसीजी, रीयल्टी, बिजली, वाहन और धातु शेयरों में लिवाली ने बाजार को संभाल लिया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com